" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रेटर नोएडा बंगीय समाज की पहली दुर्गा पूजा का भव्य शुभारंभ…मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने की पूजा-अर्चना

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा बंगीय समाज (GNBS) द्वारा आयोजित पहली दुर्गा पूजा का शुभारंभ आज गामा-1 कम्युनिटी सेंटर में हुआ। यह ऐतिहासिक आयोजन 2 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विविधता और सामुदायिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की, माता के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया और आयोजकों को इस अनूठे प्रथम आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “ऐसे कार्यक्रम न केवल समाज को जोड़ते हैं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी नई पीढ़ी तक पहुँचाते हैं।

GNBS को हाल ही में नारायणी नमस्तुते ग्लोबल अवार्ड्स 2025 में “बेस्ट थीम सॉन्ग अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। यह थीम सॉन्ग महालया पर जारी किया जाएगा और पुरस्कार का औपचारिक वितरण दुर्गा पूजा समारोह के दौरान मंच से ही किया जाएगा।

मुख्य आकर्षण

कुमारी पूजा: पहली बार ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी, जो देवी शक्ति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

भोग/भंडारा: सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर सामूहिक भोग वितरण।

धुनुची नृत्य: सप्तमी और नवमी पर पारंपरिक नृत्य का विशेष प्रदर्शन।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:

षष्ठी (28 सितंबर) – आकाश धारा

सप्तमी (29 सितंबर) – सामंतक और मेट्स

अष्टमी (30 सितंबर) – इंद्रनील दत्ता

नवमी (1 अक्टूबर) – सुजॉय भौमिक

आनंद मेला और पाक कला प्रतियोगिता: पंचमी को आयोजित, जिसमें महिलाओं ने स्वाद और रचनात्मकता का उत्सव मनाया। GNBS के मीडिया प्रभारी तथागत सेनगुप्ता ने कहा, “यह दुर्गा पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सामुदायिक एकता और बंगाल की समृद्ध परंपरा को जीवंत करने का अवसर है। यह आयोजन सभी के लिए खुला है और दिल्ली-एनसीआर के परिवारों व समुदायों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।”

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>