-वार्षिकोत्सव में कला प्रदर्शनी, इतिहास चित्रशाला तथा ‘यात्रा- भारतवर्ष की’ नृत्य नाटिका का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में सिल्वर जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कला प्रदर्शनी, इतिहास चित्रशाला, यात्रा- एक संगीतमय प्रस्तुति तथा यात्रा-भारतवर्ष की, नृत्य नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीपीएस सोसायटी के चेयरमैन वी.के. शुंगलू, सेवानिवृत आईएएस, विशिष्ट अतिथि मधु शुंगलू एवं डीपीएस, ग्रेटर नोएडा की चेयरपर्सन वृंदा सरूप, सेवानिवृत आईएएस सहित डीपीएस सोसायटी के अन्य सम्मानित सदस्यों, प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए।
इस अवसर पर डीपीएस, ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्या संध्या अवस्थी ने कहा कि बच्चों को अपने देश के गौरवशाली अतीत से परिचय करवाने तथा उनके मन में देशभक्ति की भावना व अन्य जीवन मूल्यों को उतारने में ऐसे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम अपना गहरा प्रभाव अंकित करते हैं। मुख्य अतिथि डीपीएस सोसायटी के चेयरमैन वी.के. शुंगलू ने सिल्वर जुबली के इस ऐतिहासिक दिवस की प्रधानाचार्या संध्या अवस्थी सहित समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी और कहा कि विद्यालय को डीपीएस, सोसायटी के आदर्शो के अनुरूप बढ़ते देखना सुखद है। अपने संबोधन में डीपीएस, ग्रेटर नोएडा की चेयरपर्सन वृंदा सरूप (सेवानिवृत आईएएस) ने कहा कि सिल्वर जुबली तक क्रमबद्ध विकास की यह यात्रा कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है और यह अनवरत इसी प्रकार जारी रहेगी। अंत में उप प्रधानाचार्या मंजू वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…