ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में कोडिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कोडिंग़ निन्जा कंपनी के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने छात्रों को कोडिंग क्षेत्र में करियर की अपार संभवनाओं से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अधिकांश छात्र कोडिंग की बारिकियो को नजरंदाज कर देते है जिसके कारण दिग्गज कोडर्स की हमेशा कमी बनी रहती है। भारत संपूर्ण विशव के लिये साफ्टवेयर का बहुत बडा आयतक है, परंतु बड़ी कंपनिया जैसे गूगल, माइक्रोसाफ्ट, फेसबुक तथा अन्य मल्टीनेशनल कंपनिया अच्छे कोडर्स को बहुत बडे सैलरी पैकेज देने को तैयार रहती हैं। देश का दुर्भाग्य है कि हमारे यहां कालेजों की तो भरमार है परंतु अच्छे प्रोग्रामिक ज्ञान वाले कोडर्स की अत्यधिक कमी है। जिसके लिये छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ साथ कोडिग की प्रैक्टिस पर बल देना होगा।
संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी प्रोफेसर शरद माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत छात्रों को सी प्लस-प्लस, जावा तथा पाईथन कोर्से के निःशुल्क सर्टिफेकेशन कोर्स से छात्रों को जोड़ा जायेगा। जिसके अंतर्गत सभी छात्र निःशुल्क कोर्स करके बड़ी कंपनियों में अच्छे कोडर बनने के लिये तैयार किये जायेंगे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार तथा प्रोफेसर भानु सागर ने छात्रो से कड़ी मेहनत करने की अपील की। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…