" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, चिटहैरा में बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्म-देखभाल को लेकर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम का आयोजन कंसोर्टियम गिफ्ट्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य उपयोगी सामग्री, विशेष रूप से सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। कंसोर्टियम गिफ्ट्स की एच.आर. एक्जीक्यूटिव  सौम्या सिंह ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, शारीरिक देखभाल, पेट दर्द नियंत्रण तथा इससे जुड़े सामाजिक भ्रमों को दूर करने विषयक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कंसोर्टियम गिफ्ट्स के पी.आर. असिस्टेंट गुलशन कुमार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम आदरणीय बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के मार्गदर्शन एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय कुमार सिंह  के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

अर्चना पांडेय, सहायक अध्यापिका, कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर एवं नोडल अधिकारी, बिसरख बालिका शिक्षा के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया गया। विद्यालय की वार्डन अफसाना एवं अंजू सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। वक्ताओं ने कहा कि मासिक धर्म एवं स्वास्थ्य जैसे विषयों पर खुला संवाद बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत आवश्यक है।भगवत शर्मा ने बताया कि गौरव भगत के नेतृत्व में कंसोर्टियम गिफ्ट्स समाज के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य में भी निरंतर योगदान देता रहेगा।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

5 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>