" data-ad-slot="">

जीएल बजाज के तीन स्टार्टअप्स का विश्व के प्रतिष्ठित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में चयन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (GLBITM) को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इन्क्यूबेशन (GLBCRI) द्वारा इनक्यूबेट किए गए तीन स्टार्टअप्स का चयन एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में अपने नवाचार प्रस्तुत करने हेतु किया गया है। यह समिट 16 से 20 फरवरी, भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित हुआ है। इस प्रतिष्ठित मंच पर जीएल बजाज का प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार्टअप्स हैं-आदित्य त्रिपाठी- एकलव्य इंडिया टेक प्राइवेट लिमिटेड, आनंदिता मिश्रा–ईस्पेस एआई टेक प्राइवेट लिमिटेड, संध्या श्रीवास्तव–फ्लोगार्ड– आईवी फ्लूड मैनेजमेंट सिस्टम। यह उपलब्धि नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जीएल बजाज द्वारा प्रदान किए जा रहे मजबूत इन्क्यूबेशन समर्थन को दर्शाती है। संस्थान अपने इनक्यूबेटीज़ को मेंटरशिप, संसाधन, उद्योग संपर्क और मार्गदर्शन प्रदान करता है ताकि वे अपने विचारों को सफल उद्यमों में बदल सकें।

पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष, जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने कहा कि  जीएल बजाज में हम मानते हैं कि सही माहौल मिलने पर नवाचार तेजी से विकसित होता है। हमारे स्टार्टअप्स का वैश्विक मंच पर चयन हमारे विज़न की सफलता का प्रमाण है। कार्तिकेय अग्रवाल, सीईओ, जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस  ने कहा कि “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को विचार से प्रभाव तक की यात्रा में सहयोग देना है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि हमारे कैंपस से निकलने वाले नवाचार वैश्विक स्तर पर प्रभाव डाल रहे हैं।” यह उपलब्धि जीएल बजाज को नवाचार और उद्यमिता के अग्रणी केंद्र के रूप में और मजबूत करती है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

13 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

3 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>