ग्रेटर नोएडा। न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं सक्षम स्पोर्ट्स के सहयोग से मिनी मैराथन “नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026” का आयोजनशहरवासियों को फिटनेस, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 5 बजे न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से प्रारंभ होगी। इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल की गई है, ताकि सभी आयु वर्ग एवं विभिन्न फिटनेस स्तर के लोग इसमें भाग ले सकें। प्रेस वार्ता में बताया गया कि सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, गुडी बैग, नाश्ता, गिफ्ट वाउचर एवं ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। वहीं, विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को ट्रॉफी एवं विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। पूरे रूट पर मेडिकल टीम, एम्बुलेंस एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि आयोजन सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. बिजेंद्र सिंह, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जितेंद्र सिंह, जनरल मैनेजर अनिरुद्ध सिंह, डिप्टी जनरल मैनेजर पंकज सिंह, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर/प्रिंसिपल प्रियंका रावत, स्पोर्ट्स डायरेक्टर महेश शर्मा, साथ ही सक्षम स्पोर्ट्स एवं ईएफसी जिम के प्रतिनिधि तथा मीडिया सदस्य उपस्थित रहे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 है। नोएडा सिटी फिटनेस रन 2026 को सफल बनाने में ईएफसी जिम (EFC Gym), सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल (Sarvottam International School) एवं स्पोर्ट्स एरीना (Sports Arena) द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।






