ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान ग्रेटर-नोएडा के प्रांगण में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी ने की। इस बैठक में आगामी 26 मार्च 2021 को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह-2021 के आयोजन के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किये गये। साथ ही भारत माता के अमर सपूत, बिजौलिया किसान आन्दोलन के महानायक, पत्रकार, लेखक, कवि, सामाजिक न्याय के योद्धा, किसान हितैषी, मजदूरों के हमदर्द, स्वतन्त्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ पथिक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर मनाया गया।
संस्थान में अध्ययनोपरान्त शिक्षा विभाग में सरकारी पद पर आसीन होने वाले छात्र राहुल भाटी, रसूलपुर, बुलन्दशहर एवं गजराज सिंह रावत रायपुर बांगर को भी संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प देकर सम्मानित किया गया। और साथ ही ऐसे छात्र-छात्राएं जो संस्थान में अध्ययनरत है उनको भी प्रेरित किया गया कि वे भी ज्यादा-से-जयादा सरकारी विभागों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें, जिससे संस्थान और समाज गर्व का अनुभव करता रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी ने कहा कि संस्थान ऐसे सभी छात्र-छात्राओं का अभिवादन करता रहेगा जिन्होंने समाज को गौरवान्वित किया है और आने वाली पीढी को भी प्रेरित किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन विरेन्द्र डाढ़ा, शोभाराम भाटी, रुपचन्द्रर,मुनीम, सुदेश अवाना, इंजी. श्यामवीर सिंह डाढा, कमल अवाना, आशीष त्यागी, संकठा प्रसाद, सोबित चावड़ा, सोनू भाटी, पियुष भाटी, जयभगवान नागर, अंकुर चपराना, अंकुश नागर सहित अनेकों छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
गुर्जर शोध संस्थान में मनायी गयी स्वतन्त्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की जयंती






