" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

वंडरलैंड फूड्स को यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने दिया आशय पत्र,यूपी में लगभग ₹240 करोड़ का होगा निवेश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-वंडरलैंड फूड्स–प्रकृति की श्रेष्ठता के साथ हेल्दी स्नैकिंग की नई पहचान

ग्रेटर नोएडा। वंडरलैंड फूड्स भारत के प्रीमियम नट्स एवं ड्राई फ्रूट्स उद्योग में अग्रणी नामों में से एक है। स्वस्थ आहार को सरल, सुलभ और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से स्थापित इस ब्रांड ने गुणवत्ता, प्रामाणिकता और नवाचार के बल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अपने व्यवसाय के विस्तार की दिशा में वंडरलैंड फूड्स ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA), उत्तर प्रदेश में लगभग ₹240 करोड़ के निवेश से एक ग्रीनफील्ड नट्स एवं ड्राई फ्रूट्स प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। प्रस्तावित परियोजना में आंशिक वित्तपोषण हेतु आशा वेंचर्स फंड–I तथा ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट पीएलसी (यूनाइटेड किंगडम सरकार का उपक्रम) द्वारा कंपनी में ₹140 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) किया जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह ने 17 दिसंबर 2025 को सेक्टर 8D में परियोजना हेतु 30,000 वर्ग मीटर औद्योगिक भूमि का आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) कंपनी के चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता को प्रदान किया। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO)  शैलेंद्र भाटिया एवं राजेश कुमार  भी उपस्थित रहे। भूमि का कब्जा प्राप्त होने के 24 महीनों के भीतर परियोजना में उत्पादन प्रारंभ होने की संभावना है। कंपनी के संस्थापक श्री राकेश कुमार गुप्ता के अनुसार, यह परियोजना समाज के कमजोर वर्ग से आने वाली 750 से अधिक महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगी। परियोजना के पूर्ण रूप से परिचालन में आने पर इससे प्रतिवर्ष ₹800 करोड़ से अधिक का राजस्व सृजित होने की उम्मीद है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>