" data-ad-slot="">

कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के नौनिहालों ने किया पौधारोपण, एक हजार पौधे लगाने का संकल्प

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सोसायटियों में जाकर पौधारोपण किया। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में समय समय पर पर्यावरण संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक करने के लिए छात्रों से अनेक प्रकार के क्रिया कलाप आयोजित कराए जाते रहे हैं। जैसे पोस्टर बनाना, भाषण प्रतियोगिता वृक्षारोपण आदि। विद्यालय आगामी पृथ्वी दिवस तक एक हजार पौधे लगाने हेतु कृत्संकल्प है। इसी क्रम में कक्षा एक और दो के छात्र पौधारोपण हेतु ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 और आर डब्ल्यूए प्रेसिडेंट जीत सिंह सहित अनेक स्थानों पर गए और सोसायटी में पौधारोपण किया। छात्रों के साथ विद्यालय के अध्यापकों एवं वरिष्ठ कर्मचारियों का एक दल भी मौजूद था। जिनमें शिवानी जोशी और आदिल खान सहित अनेक अध्यापक शामिल हुए। इस अवसर पर छात्र अत्यधिक उत्साहित हुए छात्रों को वृक्षों के लाभ एवं पर्यावरण सुरक्षा संबंधी अनेक महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। विद्यालय की चेयरपर्सन कुशल सिंह ने छात्रों को संदेश दिया के वे धरती माता का सम्मान करें तथा प्रकृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे धरती के स्वरूप को सुंदर बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रण लें। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य अंजली मितल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन की रक्षा प्रकृति के सुरक्षा पर निर्भर करती हैं, क्योंकि हमरे जीवन की हर वस्तु हमें प्रकृति से ही प्राप्त होती हैं। अतः हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने है और अपने आस पास को स्वच्छ और सुंदर रखना है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>