रबूपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन

रबूपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन

रबूपुरा। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बा के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई तथा गरीबों में फल बांटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि विश्व में आज भारत की मजबूत साख बनी है। वो देश के प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नितियों और सशक्त नेतृत्व के कारण ही सफल हो सका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सरकार की जनकल्याणकारी नितियों को जन-जन तक पहुंचाएं एवं जरूरतमंदों को उनका लाभ दिलाने में मदद करें। इस अवसर पर रूपलाल कौशिक, टूकीराम त्यागी, उमेश गर्ग, मनीराम शर्मा, लाखन भाटी, राजू शर्मा, सोनू शर्मा, सुनील कुमार, दुष्यंत चैधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love