विश्व भारती पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में सांस्कृतिक और कला का संगम-सृजन का हुआ भव्य आयोजन       

A grand event of cultural and art confluence - Srishti was organised at Vishwa Bharti Public School, Greater Noida.

ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 में स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में सांस्कृतिक और कला का संगम- सृजन का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जलन व गणेश वंदना के साथ हुआ। ‌‍‌स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शालू पिल्लई ने मुख्य अतिथि एसीपी डॉ. रविकुमार मिश्र, विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव  डॉ. वी.के. गंजू व अभिभावकों  का स्वागत किया और उन्होनें कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना,  भाषा,संस्कृति, विज्ञान एवं कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुस्तकों से परे सीखने के महत्त्व पर बल देना है। समारोह में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने संगीत व सूर्यनमस्कार की विभिन्न मुद्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए कुछ छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कला एवं संस्कृति छात्रों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं, और उन्होंने प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसके बाद गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी स्थलों का दौरा किया। प्रदर्शनी में भाषा, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर  और कला विषयों में छात्रों द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार की गई परियोजनाएं और मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनमें नवाचार, अनुसंधान, अवधारणाओं का व्यावहारिक अनुप्रयोग और सहयोगात्मक शिक्षण था।

मुख्य अतिथि व महासचिव डॉ. वी. के. गंजू ने प्रदर्शनी के प्रत्येक स्थल का दौरा किया, छात्रों से चर्चा की, उनकी परियोजना व प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और उनके ज्ञान, आत्मविश्वास और परिश्रम की प्रशंसा की। उन्होंने छात्रों के मार्गदर्शन में शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की, तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल भी दिया। सृजन कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा कला और संस्कृति के प्रति उनके लगाव को और अधिक सुदृढ़ बनाया।

Spread the love