" data-ad-slot="">

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भूमि पर कब्जा लेने गई टीम पर आखिर क्यों हुआ पथराव, कौन हुआ घायल, देखें….

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-प्रशासनिक टीम पर पथराव, गाडियों में तोड़-फोड़, एसडीएम समेत कई घायल

ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा / जेवर में बनने वाले विश्वस्तरीय एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण भूमि पर कब्जा लेने गई प्रशासनिक टीम व मांगों को लेकर महीनों से धरना दे रहे किसानों के बीच सोमवार को जमकर बबाल हुआ। तीखी नोंक-झोंक के बीच किसान उग्र हो गये और पथराव शुरू कर दिया तथा गाडियों में तोड़-फोड़ की गई। जिसमें एसड़ीएम जेवर समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तनावपूर्ण माहौल के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया तथा कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी बीएनसिंह के नेतृत्व में भूमि पर कब्जा प्राप्त कर लिया गया। जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण की गई भूमि पर कब्जा लेने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इसी क्रम में सोमवार को गांव रोही स्थित भूमि पर जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन की टीम कब्जा लेने गई थी। इसी दौरान पिछले करीब 16 माह से चार गुना मुआवजा, नौकरी आदि मांगों को लेकर गांव दयानतपुर में जेवर एयरपोर्ट किसान संर्घष समिति के बैनर तले धरना दे रहे कार्यकर्ता रोही पहुंच गये और जमीन पर कब्जा लेने से रोकने लगे।

पथराव में एसडीएम गुंजा सिंह हुई घायल

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाते हुए हटाने का प्रयास किया तो उनके बीच नोंक-झोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते हंगाम बढ़ने लगा और मौके पर सैंकड़ों की भीड़ जमा हो गई कुछ लोगों ने उग्र होकर टीम पर पथराव कर शुरू कर दिया। जिसके चलते अधिकारी व पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे लेकिन पथराव में जेवर एसड़ीएम गुंजा सिंह, टोल चैकी प्रभारी, चंद्रप्रताप, सिपाही अर्जुन समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। उधर मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकरी बी.एन.सिंह  मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक टीम के साथ भूमि पर कब्जा प्राप्त करने के बाद क्षेत्रीय जनता और अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि चंद लोग है जोकि विरोध कर रहे हैं इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>