" data-ad-slot="">

रबूपुरा में धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। रविवार को गणतंत्र दिवस पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों व नाट्क आदि की बेहतर प्रस्तुति करते हुए आगुन्तकों को काफी आर्किषत किया। कस्बा के डीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठा0 स्वतंत्रपाल सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात स्कूल प्रबंधक भीमसेन शर्मा द्वारा समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा कहा कि जो भी समाज में अच्छा कार्य करेगा डीपीएस गु्रप हमेशा उसका सम्मान करता रहेगा। इसी के साथ ज्ञानदीप इंटर कालेज में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया तथा अभिवावकों एवं दर्शकों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न दृश्यों व उनके प्रति की मेहनत के लिए स्कूल प्रबंधन की सरहाना की। इसके साथ ही शांति देवी कन्या इंटर कालेज में नगर पंचायत चैयरमैन ठा0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया, अवनी पब्लिक स्कूल आदि में कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं गांव तिरथली स्थित प्राइमरी विद्यालय में ग्राम प्रधान एवं राकियू के प्रदेश अध्यक्ष शाहिद मंजूर एवं स्टाफ द्वारा ध्वजारोहन के उपरान्त वृक्षारोपण किया गया। तिरंगा यात्रा निकालीः- गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें ढोल-ढमाकों के बीच देशभक्ति गीतों से साथ भारत माता की जयकारों का उद्घोष किया गया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>