रबूपुरा। सोमवार सुबह हैडपम्प पर स्नान करने गया युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजन उसे उपचार के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में शौक की लहर दौड़ गई है तथा गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार गांव खेड़ा मौहम्दाबाद निवासी हरि सिंह के घर में लगे समर के उपर हैड़पम्प लगा है। सोमवार सुबह उनका 23 वर्षीय पुत्र रिन्कू जैसे ही हैड़पम्प पर नहाने गया तो उसमें करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आकर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजना उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि रिन्कू की करीब 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा वह फरीदाबाद स्थित एक निजी कम्पनी में नौकरी करता था। सोमवार को वह डयूटी जाने के लिए तैयार होते समय हादसे का शिकार हुआ। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गमगीन माहौल है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…