" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

विद्युत उपकेंद्र पर धरने से भानू संगठन हुआ अलग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

संगठन अनुशासनहीनता के आरोप में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निष्कासित

रबूपुरा। चार दिन पूर्व रबूपुरा विद्युत उपकेंद्र पर भाकियू भानू के बैनर तले समस्या निस्तारण की मांग को लेकर शुरू हुए धरना-प्रदर्शन में नया मोड़ आ गया है। संगठन की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई तो शीर्ष नेतृत्व ने धरने से हाथ पीछे खींच लिया। इतना ही नहीं संगठन अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता भाटी को पदमुक्त करते हुए निष्कासित कर दिया गया। वहीं सूत्रों की मानें तो इस कार्यवाही से नाराज जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह समेत संगठन के कई अन्य सदस्यों ने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर डालकर संगठन छोडने का दावा किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव नगला केसरी में दो सप्ताह पूर्व बिजलेंस टीम द्वारा छापेमारी कर रिपोर्ट दर्ज कराने एवं अन्य समस्याओं को लेकर बीते 22 जनवरी को रबूपुरा उपकेंद्र पर भाकियू भानू के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया था। जिसको लेकर संगठन कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गये थे। एक गुट समस्या निस्तारण के आश्वासन पर धरना समाप्त करना चाहता था तो दूसरा गुट मौके पर ही समाधान की जिद पर अड़ा था। इसी को लेकर दो पदाधिकारियों के मध्य नोंक-झोंक भी हो गई थी तथा इसके बाद कई अन्य कार्यकर्ताओं के विचारों में भिन्नता नजर आने लगी और आखिर कई दिन तक चली रस्साकसी के उपरान्त शीर्ष नेतृत्व ने पीछे हटते हुए धरने से पल्ला झाड़ लिया। उधर गीता भाटी ने निष्कासन का कोई लिखित आदेश मिलने से इंकार करते हुए कहा वह किसानों की लड़ाई लड़ रही हैं और वह समाधान होने तक जारी रहेगी।

चौथे दिन भी जारी धरनाः– रविवार को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता भाटी के भानू संगठन से निष्कासन के बाद उपकेंद्र पर जारी धरने से संगठन का बैनर हटा दिया गया है लेकिन धरना-प्रदर्शन चैथे दिन भी जारी रहा। अब वह बगैर किसी संगठन के अपने हक की लड़ाई लडेंगे। धरनारत अभी भी विद्युत विभाग द्वारा भेदभाव पूर्ण कार्रवाई करते हुए गांव नगला केसरी के 22 किसानों के खिलाफ दर्ज कराये गये मुकदमों को वापिसी की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने चेतवानी दी है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो बडे पैमाने पर आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान दर्जनों पुरूष व महिलाएं मौजूद रहीं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>