अंधेरी मुंबई से बरामद हुई रबूपुरा से लापता बहनें

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र से गत 26 अक्टूबर को संदिग्ध परस्थिति में लापता हुई बीसीए की छात्रा व उसकी नाबालिग बहन को पुलिस ने शुक्रवार को अंधेरी मुंबई से सहकुशल बरामद कर लिया है। न्यायालय में उनके ब्यान दर्ज कराने के बाद दोनों बहनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक दिनेश यादव के मुताबिक पूछताछ पर लड़कियों ने बताया कि परिजनों की नाराजगी के कारण वह घर से चली गई थी। गांव से पहले बुलन्दशहर पहुंची , फिर वहां से दिल्ली और रिषिकेश तक का सफर तय करने के बाद वापिस दिल्ली आकर मुंबई के लिए रवाना हो गई। कई दिन एक वृद्धा आश्रम में गुजरने के बाद जब उन्हें परिवार की याद आई तो छोटी लड़की ने अपने घर फोन कर मुंबई में होने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुची और दोनों बहनों को अंधेरी मुंबई से सहकुशल लाकर परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के गाँव से गत 26 अक्तूबर को दो बहनें लापता हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नही लगने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी तथा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी।

Spread the love
RELATED ARTICLES