मीनाक्षी त्यागी महिला उन्नति संस्था में नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त

नोएडा।सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नोयडा के सैक्टर 50 निवासी वरिष्ठ समाजसेविका एवं लेखिका मीनाक्षी त्यागी को नोयडा महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया। मीनाक्षी त्यागी की नियुक्ति करते हुए संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि मीनाक्षी जी अपनी लेखनी के माध्यम से पिछले काफी समय से महिलाओं की आवाज को बुलंद करती रही है उनके संस्था के साथ आने से महिलाओं की आवाज को और मजबूती से उठाने में सहायता मिलेंगी। नवनियुक्त नोयडा अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने संस्था में अहम ज़िम्मेदारी दिए जाने पर संस्था का आभार व्यक्त किया तथा संस्था द्वारा दी गयी ज़िम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महासचिव अनिल भाटी, नरेश वर्मा, सरिता वर्मा, विजय तंवर, गीता भाटी, देवेंद्र चंदीलाऔर सौरव त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES