" data-ad-slot="">

अंसल सुशांत एक्वापोलिस प्राजेक्ट प्रभावित फ्लैट खरीदारों ने की वर्चुअल मीटिंग, समस्याओं पर की चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएड,28 जून। एक्वापोलिस सोशल वेलफ़ेयर सोसायटी (रज़ि) द्वारा वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य अंसल सुशांत एक्वापोलिस प्राजेक्ट, ग्राम डूँड़ाहेरा, ग़ाज़ियाबाद में फंसे हुए सैकड़ों फ़्लैट ख़रीदारों जो पिछले 10 सालों से अपने खून पसीने की मेहनत की कमाई से खरीदे हुए आशियाने की बाट देख रहे हैं, की समस्याओं पर चर्चा करना था साथ ही ख़रीदारों की शिकायतों का निवारण और ब्याज सहित धन वापसी करने के लिए यूपी रेरा और ज़िलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद के द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करना था। ग्रुप के 25 सदस्यों ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया। मीटिंग का संचालन मनीष त्रिपाठी और  योगेश त्यागी ने किया। आभार प्रकट जनरल सेक्रेटेरी आर. पी. सिंह द्वारा किया गया। सोसाइटी के वरिष्ठ सलाहकार एस. के. शर्मा ने ग्रुप की गतिविधियों का ब्योरा दिया और सदस्यों के सवालों का जवाब भी दिए और आगे किये जाने वाले प्रयासों के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी। अभी तक बिल्डर व रेरा की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। कई ऐसे ग्राहक भी हैं जिनके पास रेरा कोर्ट का रिफंड आर्डर है, किंतु बिल्डर से कोई वसूली नही हो पायी है और वो रेरा के आर्डर को भी धता बता रहे हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>