ग्रेटर नोएडा,28 जून। ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन, एनसीआर पैरेंट्स एसोसिएशन और नेफोवा द्वारा लॉकडाउन अवधि फ़ीस माफ़ी की मांग को लेकर चलाए जा रहे ट्विटर अभियान के दसवें चरण में किए गए ट्वीट में दोपहर 4 बजे तक #नो स्कूल नो फ़ीस (#No school no fee) 11K व #पैरेंट्स डिमांड जस्टिस(#Parents Demand Justice) के 9.9k ट्वीट किए गए। पूर्व की ही भांति रविवार के ट्वीट भी प्रधानमंत्री कार्यलय, नरेंद्र मोदी, मानव संसाधन विकास मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व मुख्यमंत्री कार्यलय को मेंशन करके किए गए थे। ऑल स्कूल पैरेंट्स के जिला अध्यक्ष हिमांशु खन्ना ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पैरेंट्स का आर्थिक बजट गड़बड़ा गया है। जिस कारण पैरेंट्स फ़ीस जमा कराने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि फ़ीस माफी का निर्णय सरकारी स्तर से लिया जाना चाहिए तथा स्कूलो को टीचर्स/स्टाफ़ का वेतन जारी करने के लिए स्कूलों को आदेशित किया जाना चाहिए व स्कूलों की बैलेंस शीट की जाँच के प्रशासनिक स्तर से जारी होने चाहिए तथा जो स्कूल आदेश की निर्धारित समयावधि में बेलेंस शीट जमा नहीं करे उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…