ग्रेटर नोएडा,20 दिसम्बर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक संस्कृति एक राष्ट्र के वैचारिक अधिष्ठान को लेकर शिक्षक, शिक्षा और समाज के हित में निरंतर कार्य कर रहा है। आप सब कार्यकर्ताओं के सहयोग से हमने इस कोरोना काल में भी शिक्षा और समाज के हित में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। महामारी से उबरने में कुछ समय और लग सकता है लेकिन संगठन का कार्य नित्य सिद्ध शक्ति के आधार पर निरंतर चल ही रहा है। इस कालखंड में संबद्ध संगठनों द्वारा केंद्र के नियोजित कार्यक्रमों के साथ-साथ अनेक सेवा कार्य और वैचारिक कार्यक्रम करने की सूचना प्राप्त हुई है। इसी क्रम में महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस वर्ष अपने शिक्षक बंधु बहिनों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर आपके सुझाव आमंत्रित हैं।
– यह प्रतियोगिता विद्यालय शिक्षा एवं उच्च शिक्षा दो स्तरों पर किया जाए या कि विद्यालय शिक्षा में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर इसे अलग-अलग भी किया जा सकता है।
– निबंध अंग्रेजी और हिंदी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में भी लिखने का प्रावधान रखा जाए।
– निबंध की शब्द सीमा… विद्यालय और उच्च शिक्षा स्तर के लिए अलग-अलग शब्द सीमा होनी चाहिए।
-प्रत्येक संबद्ध संगठन द्वारा/ राज्य संगठन द्वारा प्रथम स्तर पर मूल्यांकन और बाद में राज्य के चयनित निबंध का केंद्र द्वारा मूल्यांकन या इस संबंध में अन्य कोई पद्धति अपनाई जाए, के बारे में सुझाव।
-निबंध के विषय विद्यालय और उच्च शिक्षा स्तर पर एक ही रखे जाएं या अलग-अलग.. निबंध के संभावित विषय।
– प्रविष्टि ऑनलाइन ली जाए या हार्ड कॉपी पर….
– प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार और उसमें अधिकतम संख्या में शिक्षक भाग लें, इस हेतु अपने संगठन की कार्य योजना।
– निबंध प्रतियोगिता से संबंधित अन्य सुझाव।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…