रबूपुरा। नोएड़ा से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अपने गांव लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार गांव दयानतपुर निवासी राजकुमार शनिवार को किसी काम से नोएडा गया था। आरोप है कि देर रात वहां से लौटते समय यमुना एक्सप्रेस वे के फलैदा अंडर पास के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया और बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव भुन्ना तगा निवासी युवक ने गांव की तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव भुन्ना निवासी राजू का आरोप है कि रविवार दोपहर करीब 4 बजे वह गांव में किसी काम से जा रहा था। आरोप है इसी दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे रोक कर गाली-गलौच शुरू कर दी तथा विरोध करने पर मारपीट करते हुए घायल कर दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…