" data-ad-slot="">

जेपी स्कूल अंतर विद्यालय विज्ञान एवं तकनीकी प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,30 नवम्बर। जेपी इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान और तकनीकी पर आधारित अंतर विद्यालय प्रतियोगित “स्टीम-2019, हैंड्स ऑन माइंड्स ऑन” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन क्रिएटिव थिंकर्स एसोसिएशन और ऑडिसी ऑफ माइंड इंडिया के सहयोग से किया गया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर के 11 स्कूलों के विभिन्न आयु वर्ग के 210 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में छात्रों को तीन श्रेणियों में बांटा गया, जिसमें 8 से 12 वर्ष, 12 से 15 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आभा ऋषि (सीईओ अटल इनक्यूबेशन सेंटर, बिमटेक कालेज), डॉ. अकबर, एडवाइजर, बिमटेक कालेज, मिस्टर निमिष कपूर, सी. साइंटिस्ट, विज्ञान प्रसाद, डॉ. ललित, एडवाइजर अमेटी ग्रुप ऑफ स्कूल,  प्रोफेसर अमृता मदान, अंसल यूनिवर्सिटी गुड़गांव उपस्थित रहे। छात्रों को जज करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों और संगठनों के विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया था।  स्टीम  का अर्थ  विज्ञान, प्रौद्योगिकी,इंजीनियरिंग, कला और गणित है। यह प्रतियोगिता, छात्रों में सृजनशीलता को बढ़ाने,समस्याओं के समाधान निकालने की क्षमताओं को विकसित करने, टीम के रूप में कार्य करने, संचार आदि जैसे कौशल को विकसित करने के लिए विज्ञान और कला के अनूठे संगम के रूप में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में रचनात्मक उपयोग को समझने, समय सीमा के अंदर काम करने, तुरंत निर्णय लेने एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गयीं। इस अवसर पर स्कूल के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं क्रिएटिव थिंकर्स एसोसिएशन को इस अनूठी प्रतियोगिता को आयोजित कराने के लिए धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एस्टर पब्लिक स्कूल रहा दूसरे स्थान पर एलकॉन पब्लिक स्कूल एवं तृतीय स्थान पर शिव नादर स्कूल एवं एलकॉन स्कूल रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>