ग्रेटर नोएडा,30 नवम्बर। सेंट जोसेफ स्कूल में प्रधानाचार्य फादर आगमन पिंटो के जन्म दिवस के अवसर पर फादर डे का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने के साथ सभी अध्यापक एवं जीसस एंड मैरी स्कूल के मैनेजर फादर के के थामस वह केंस के निर्देशक फादर सबेस्टियन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, इनके साथ कई अभिभावक भी मौजूद रहे।
इस वर्ष फादर अल्विन को दीक्षा लेने के 25 वर्ष पूरे हुए जिन्होंने 19 मार्च 1995 को आगरा में दीक्षा ली थी, फादर पिंटो ने सेंट जोसेफ स्कूल से पहले निष्कलंक माता चर्च स्कूल जैत मथुरा में सेंट लारेंस चर्च आगरा में आदरणीय समाजसेवी के रूप में फेशियल चंडीगढ़ में सहायक धनवार के रूप में एवं एवं स्कूल कोसीकला में धर्माचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दी आज इस कार्यक्रम में नोएडा की अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय संगीत गायन आज प्रतिभा का प्रदर्शन किया साथ ही सभी उपस्थित व्यक्तियों ने अपनी करधन से उनकी प्रतिभा को सराहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के विद्यार्थियों को पदकों से सम्मानित किया, जिन्होंने स्कूल के बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपनी धाक जमाई तथा स्वर्ण रजत व कांस्य पदक अर्जित किए। फादर पिंटो ने सभी उपस्थित लोगों को इस भव्य कार्यक्रम के लिए तथा कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद दिया तथा स्कूल के तरफ से भविष्य में विद्यार्थियों को इस क्षेत्र के किसी भी स्कूल से बेहतर शिक्षा प्रदान कराए जाते रहने का आश्वासन दिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…