" data-ad-slot="">

बीआरएस रेसिंग बेंगलोर ने एक्स1 लीग की दोनों रेस जीती

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-एलजीबी-4 में विष्णु प्रसाद और रघुल रंगास्वामी तथा जिक्सर कप में तनय और मुजामिल में  खिताबी टक्कर

ग्रेटर नोएडा, 30 नवंबर। जेके टायर फेस्टिवल आफ स्पीड में रविवार को 40 हजार दर्शकों के सामने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर शानदार मुकाबले होंगे। एलजीबी फार्मूला-4 और जेके टायर सुजुकी जिक्सर कप में रोमांचक भिड़ंत होने का अनुमान है। चेन्नई के विष्णु प्रसाद और रघुल रंगास्वामी वैसे तो दोस्त हैं लेकिन एलजीबी-4 कटेगरी में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी हैं। दोनों शनिवार को हुई दो रेसों के बाद 73 अंकों के साथ बराबरी पर हैं। अब दोनों के बीच रविवार को एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैम्पियनशिप के तहत खिताब की जंग होगी। जिक्सर कप में भी मुकाबला रोमांचक हो गया है।

JK Tyre Festival of Speed being held at Buddh International Circuit
JK Tyre Motorsport
JK Tyre Festival of Speed being held at Buddh International Circuit
JK Tyre Motorsport

शनिवार को चैम्पियनशिप लीडर तनय गायकवाड के अनापेक्षित डीएनएफ होने के बाद इस कटेगरी में मुकाबला खुल गया है। पुणे के तनय के खाते में 54 अकं हैं और वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं जबकि सैयद मुजामिल अली पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।  बेंगलुरू के मुजामिल ने शनिवार को 10 अंक अपने खाते में डाले। उनके अब 56 अंक हो गए हैं। अब रविवार को मुजामिल और तनय के बीच अंतिम दौर की रेस होगी और जो जीतेगा, वही यह शानदार ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा।  बीआरएस रेसिंग बेंगलोर ने शनिवार को अपनी चमक दिखाई और अब रविवार को उसे हराना मुश्किल लग रहा है। इस टीम ने एक्स1 रेसिंग लीग के तहत शनिवार को दोनों रेस अपने नाम की। अर्जुन मेनेनी (इंडियन इंटरनेशनल रेसर) और ओलीवर वेब (इंटरनेशनल रेसर, मेल) अजेय रहे जबकि उनके साथी नयन चटर्जी (इंडियन डोमेस्टिक रेसर) और मिशेल गैटिंग (इंटरनेशनल रेसल, फीमेल)ने दो रेसों में क्रमश: चौथा और तीसरा स्थान हासिल किया। मुम्बई फाल्कंस ने भी शनिवार को अपनी छाप छोड़ी। इस टीम ने कार्तिक थारानी और मिकेल जेनसन के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत पहले रेस में तीसरा और दूसरी रेस में दूसरा स्थान पाया। दूसरी रेस में इस टीम के लिए कुश मेनेनी और पिप्पा मान ट्रैक पर उतरे। जेके टायर सुपर बाइक 1000 सीसी में भुमिक लालवानी और दिलीप लालवानी (माउंट आबू) ने बाजी मारी और क्रमश: पहला और दूसरा स्थान अपनेन नाम किया। दिल्ली के सिमरनजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए अंतिम बाजी को रोमांचक बना दिया है। बीआईसी के रविवार को खचाखच भरे रहने की उम्मीद है क्योंकि यह जेके टायर फेस्टिवल आॅफ स्पीड का अंतिम दिन होगा। इस दिन वर्ल्ड क्लास स्टंट के अलावा लाइव डीजे लोगों को लुभाएंगे। मशहूर पॉप स्टार दलेर मेहंदी मुख्य आकर्षण होंगे।

 

अनंतिम परिणाम:

जेके एलजीबी फॉर्मूला 4:

रेस 1: दिलजीत टीएस (13: 31.101); 2. रघुल रंगास्वामी (13: 31.298); 3. अश्विन दत्ता (13: 31.349)

रेस 2: 1. अश्विन दत्ता (19: 37.578); 2. दिलजीत (19: 38.649); 3. रघुल रंगास्वामी (19: 38.775)

जेके टायर सुजुकी जिक्सर कप: 1. सैयद मुजामिल अली (23: 30.905); 2. संजीव म्हात्रे (23: 37.455); 3. अमूल अंगदी (23: 40.296)

जेके टायर सुपरबाइक कप 1000सीसी :

  1. भौमिक लालवानी (15: 40.361); 2. दिलीप लालवानी (15: 49.420); 3. सिमरनजीत सिंह (15: 55.262)

एक्स1 रेसिंग

रेस-1 :

  1. बीआरएस रेसिंग बैंगलोर (32: 34.633)
  2. डीजी रेसिंग अहमदाबाद (32: 45.545)
  3. मुंबई फाल्कंस (32: 55.046)

रेस-2 :

  1. बीआरएस रेसिंग बैंगलोर (32: 51.044)
  2. मुंबई फाल्कंस- 32: 58.124
  3. बीआरएस रेसिंग बैंगलोर- 32: 59.273

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>