" data-ad-slot="">

भारतीय खानपान को देश दुनिया तक पहुंचाएं व अतिथि देवो भवः को करें चरितार्थ- राकेश सेठी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-डीटीसी में अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी कानक्लेव का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा,12 फरवरी। दिल्ली टेक्निकल कैंपस, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी कानक्लेव का आयोजन बीएचएमसीटी विभाग द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि शेफ राकेश सेठी, सेलिब्रेटी शेफ रेडिशन होटल द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सतबीर सिंह, निर्देशक, एनसीएचएमसीटी, नोएडा मौजद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती को दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

इस मौके पर कालेज के चेयरमैन विपिन साहनी, चेयरपर्सन किरण साहनी, डायरेक्टर जनरल जस्टिस भंवर सिंह, निदेशक डॉ. रंजीत वर्मा, कॉलेज डीन प्रो. प्रणय तंवर व बीएचएमसीटी  हेड प्रो. कविता खन्ना मौजूद रहे। डायरेक्टर जनरल जस्टिस भंवर सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि शेफ राकेश सेठी ने अंतर्राष्ट्रीय भोजन की विशेषता के साथ-साथ भारतीय पारम्परिक खान पान, अतिथि देवो भवः जो कि भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है, उसकी महत्वता को रखने पर विशेष बल दिया और अपने आगामी पीढ़ी से ये अपील की कि आप पूरे दिल से इस मुहिम का हिस्सा बने जो की परिवर्तन का कारण होगा। विशिष्ट अतिथि सतबीर सिंह ने होटल मैनेजमेंट के आगामी तकनीकियों के बारे में जानकारी दी, जिससे विभिन्न शैक्षिक संस्थानों एवं आधौगिक क्षेत्रों से आये अतिथिगण एवं विद्यार्थी लाभान्वित हुए। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अतिथि डॉ. नाइरा मकरत्चयां प्रो. अर्मेनिया यूनिवर्सिटी ने दूसरे सत्र की अगुवायी की एवं विभिन्न संस्थानों से आये हुए अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोज़न हुआ। अंततः डॉ. कविता खन्ना ने हॉस्पिटैलिटी कॉन्क्लेव में सम्मलित हुए सभी अतिथिगण एवं विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>