" data-ad-slot="">

जीबीयू के आईसीटी विभाग में नए कोर्स में आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ आई.सी.टी में नए कोर्स की शुरुवात

ग्रेटर नोएडा,12 फरवरी। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ आई.सी.टी में नए कोर्स की शुरुवात, ऑनलाइन एप्लीकेशन  प्रारम्भ। एडवांस डिप्लोमा इन बिग डाटा एनालिटिक्स नाम से पांच महीने के सर्टिफिकेट कोर्स का आवेदन प्रारम्भ हो गया है। यह कोर्स गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ आई.सी.टी व् राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के मध्य समझौते द्वारा शुरू किया गया है। एन.आई.एल.आई.टी व् जी.बी.यू के बीच बीते अगस्त माह में ये एम.ओ.यू  हुआ था जिसके तहत आगे भी कई सर्टिफिकेट व् डिप्लोमा कोर्स चलाये जायेंगे। एडवांस डिप्लोमा इन बिग डाटा एनालिटिक्स पांच महीने व् 280 घंटों का डाटा साइंस और एनालिटिक्स का कोर्स है जिसकी पात्रता निम्नवत है। बी.ई/बी.टेक/बी.एस.सी(आई.टी/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स), बी.सी.ए, त्रिवर्षीय डिप्लोमा (आई.टी/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स) इत्यादि कोर्स कर रहा हो या पी.जी.डी.सी.ए, डी.ओ.इ.ए.सी.सी- ए, बी लेवल किया हो व् कंप्यूटर विषय की प्रारंभिक जानकारी हो। यह कोर्स सात मॉड्यूल का होगा व् इसकी कक्षाएं सप्ताहांत में शनि व् रविवार को स्कूल ऑफ़ आई.सी.टी में ही होंगी। इस कोर्स की फीस 50,००० रु + जी.एस.टी निर्धारित की गयी है । इस कोर्स को करने की बाद डाटा साइंटिस्ट, डाटा एनालिस्ट, डाटा एडमिनिस्ट्रेटर व् डाटा इंजीनियर आदि पदों पर नौकरी के संभावित अवसर प्राप्त किये जा सकते हैं । छात्र आवेदन इस http://adm-del.nielit.in वेबसाइट लिंक के माध्यम से कर सकते हैं । स्कूल ऑफ़ आई.सी.टी के डीन प्रो. संजय कुमार शर्मा ने बताया की इस कोर्स को करने से अच्छी नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्षय डा. प्रदीप तोमर ने बताया की आधुनिक तकनिकी युग में डाटा इंजीनियर व  डाटा एनालिस्ट का कार्य अत्यधिक संभावनाओं भरा है। इस कोर्स के कोर्डिनेटर जी.बी.यू कंप्यूटर साइंस विभाग के डा. अरुण सोलंकी व एन.आई.एल.आई.टी के पार्थो अधिकारी हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>