" data-ad-slot="">

दलित परिवार को घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज होने पर मिल रही है धमकी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। जेवर के गांव अहमदपुर गढ़ी निवासी एक दलित परिवार के साथ दबंग लोगों द्वारा की गई मारपीट मामले पर परिवार पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबंग दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार के एक युवक द्वारा दबंगों की कार से हाथ लगाने पर की गई थी मारपीट। भीम कमांडो फोर्स ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
गांव अहमदपुर निवासी कमल सिंह के परिवार के साथ दो सप्ताह पूर्व गांव के ही तीन दबंग लोगों के द्वारा घर मे घुसकर मारपीट की गई थी।   जिसपर पीड़ित ने जाति सूचक शब्द कहने व घर मे घुस मारपीट के आरोप में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब आरोपी पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस लेने के लिए डरा धमकाकर दबाव बना रहे है। जिससे पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नही किया है और वह गांव में खुले आम घूम रहे हैं। जिससे पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है। आरोप है कि आरोपियों की कार रास्त में खड़ी रहती है। एक दिन पीड़ित के एक बेटे का हाथ कार के शीशे को लग गया था, जिसको लेकर मारपीट की गई थी। वहीं भीम कमांडो फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव ऊदल सिंह ने कहा कि अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नही किया जाता है, तो संगठन पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आएगा। कोतवाली एसएसआई फिरोज खान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। अगर पीड़ित परिवार को किसी भी व्यक्ति द्वारा धमकाया जा रहा है, तो परिवार शिकायत दे कार्यवाई की जाएगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>