" data-ad-slot="">
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-थोड़ी सावधानी से बच सकते हैं साइबर ठग के झांसे से

-ऑन लाइन खरीदारी से बरते सावधानी, बैंक कभी नहीं पूछता खाते की जानकारी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले में साइबर अपराध का ग्रॉफ तेजी से बढ़ रहा है, हर रोज ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए पुलिस ने आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए उस पर अमल करने की अपील की है। साइबर ठग लोगों को फोन पर अपने झांसे में फंसाते हैं या फिर ऑनलाइन शॉपिंग के आपके दौरान खाता संबंधी जानकारी हासिल कर लेते हैं। जिले के साइबर सेल प्रभारी की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति का फोन आने पर सतर्क रहें। यदि फोन करने वाला व्यक्ति कहता है कि वह बैंक से बोल रहा है और खाता संबंधी जानकारी बताइए। इससे पहले की आपका खाता बंद हो जाए,तो समझ लीजिए कि फोन करने वाला व्यक्ति ठग है। साइबर सेल प्रभारी का कहना है कि आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार कोई भी बैंक फोन पर खाता संबंधी जानकारी नहीं मांगता। जनता से अपील की गई है कि ओएलएक्स, क्विकर व अन्य एप से खरीदारी के समय किसी व्यक्ति के खाते में टेस्टिंग के लिए कोई रकम ट्रांसफर न करें,चाहे एक रूपये या सौ रूपये ही क्यों न हो। इससे खाते की जानकारी ठग तक पहुंच जाएगी और ठगी हो सकती है। एप पर ऑनलाइन खरीदारी करने के बाद डिलीवरी के लिए आने वाले सामान को देखने के बाद ही भुगतान करें। एटीएम कार्ड का प्रयोग करने दौरान बूथ में देख ले कि पहले से कोई व्यक्ति अंदर तो नहीं है। हमेशा अकेले ही एटीएम कार्ड का प्रयोग करें। कार्ड का पिन या ओटीपी किसी भी व्यक्ति को न बताए। ठगी करने वाला लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए कई बार लोगों के मोबाइल पर लिंक भेजते हैं। लिंक ओपन न करें, इससे ठगी हो सकती है। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हम लोगों को खुद भी जागरूक रहना होगा। साइबर सेल प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हम लोगों को खुद भी जागरूक रहना होगा। मेरी लोगों से अपील है कि ऑनलाइन खरीदारी करते दौरान विशेष सतर्कता बरतें। किसी व्यक्ति को फोन पर खाता संबंधी कोई जानकारी न दें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>