रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने से हताश पीड़ित ने तहसील दिवस में पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। तहसील दिवस जेवर में गांव मेंहदीपुर निवासी रसीद पुत्र कंठी का आरोप है कि गांव स्थित करीब 5 बीघा भूमि पर गांव के ही कुछ दबंग प्रवृति के लोगों ने जबरन जोत डाला है और उस पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के विरोध पर उक्त गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मामले की स्थानीय पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने परिवार के पोषण का एकमात्र सहारा कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…