रबूपुरा। रिश्तेदारी स्थित एक समारोह में शामिल होकर घर रहे दम्पति के साथ गाली-गलौच व विरोध पर मारपीट, गाड़ी में तोड़-फोड़ व फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। शोर-शराबा सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा के मौहल्ला राजपूताना निवासी गौरव का आरोप है कि सोमवार शाम वह गांव रौनीजा स्थित अपनी रिश्तेदारी में पत्नी नीरू व बच्चों और एक अन्य रिश्तेदार के साथ एक समारोह में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय गांव बाहर कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त ने उसके व बच्चों के साथ मारपीट करते हुए गहने व नकदी लूट लिए और फायरिंग की। उक्त ने पीड़ित की कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि वह अपने खेतों में पानी लगा रहा था। तभी तेजी से आई कार ने पानी का पाइप फाड़ दिया। जब उसने विरोध किया तो कार सवार आग बबूला होकर मारपीट पर उतारू हो गये। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है तथा जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…