" data-ad-slot="">

अब पूरा विश्व करता है भारतीय पासपोर्ट का सम्मान- ए. अजय कुमार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

चेन्जिग पैराडाइम इन इण्टरनेशनल रिलेशन्स एण्ड अपार्चुनिटीज फार इण्डिया

विषय पर विशेषज्ञ वार्ता श्रृंखला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,21 अगस्त। जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च, में वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल एवं संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार के कुशल नेतृत्व एंव मार्गदर्शन में नई पहल के तहत चेंन्जिग पैराडाइम इन इण्टरनेशनल रिलेशन्स एण्ड अपार्चुनिटीज फार इण्डिया विषय पर विशेषज्ञ वार्ता श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस विशेषज्ञ वार्ता श्रृंखला के मुख्य वक्ता विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव ए. अजय कुमार थे। ज्ञातव्य हो कि ए. अजय कुमार इससे पूर्व भारत के राजदूत रहे हैं व विदेशों के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलता के साथ पूर्ण किया है। इस विशेषज्ञ वार्ता के मुख्य वक्ता ए. अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को विश्व के बदलते परिवेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वयुद्ध से पूर्व के शक्तिशाली केन्द्र यू.के., फ्रांस, जापान रहे हैं जो कि विश्वयुद्ध के बाद धीरे-धीरे विघटित होते रहे हैं। विश्व का विकेन्द्रीकरण, यूनाइटेड स्टेट व सोवियत संघ यूरोप नामक दो ध्रुवों में होकर रह गया। 1990 के बाद सोवियत संघ यूनियन विभिन्न घटकों में विभाजित हो गया और समूचे विश्व की शक्ति संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के इर्द-गिर्द होकर रह गयी। ए. अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में चीन, भारत, जापान एवं रूस जैसी शक्तियां उभर रही है

जिसमें भारत व चीन विश्व के आकर्षण का केन्द्र बन रहे है। ए. अजय कुमार ने आगे कहा कि पूरे विश्व के समक्ष आतंकवाद की बहुत बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए भारत विश्व की कई शक्तियों के साथ मिलकर, कुछ कड़े कदम उठा रहा है। एक दो देश को छोड़ दें तो समस्त विश्व इस लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि हालाकि यह भी सच है कि अधिकतर देश आतंकवाद पर दोहरी नीति रखते हैं, लेकिन भारत एक मात्र ऐसा देश है जो आतंकवाद के खिलाफ अपना स्पष्ट नज़रिया रखता है एवं ज़ीरो टालरेन्स की नीति अपनाता है। वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत एक विश्वशक्ति के रूप में उभर रहा है जिसमें युवाओं के लिए अपार संभावनाए होंगी। अग्रवाल ने शिक्षा में गुणवत्ता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि जीएल बजाज संस्थान राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम जैसे गोष्ठि, कार्यशाला, व वार्ता श्रृंखलाओं के आयोजन कराता रहेगा। उन्होंने संस्थान की सफलता के लिए संस्थान के निदेशक व समस्त शिक्षकगण के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्थान के निदेशक डॉ अजय कुमार ने कहा कि जीएल बजाज संस्थान समय-समय पर विशेषज्ञ वार्ता श्रृंखला कराता है, जिसमें विश्व, उद्योग व शिक्षा जगत के वरिष्ठ वक्ताओं को आमंत्रित करता है, जो अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा करते है और यह ज्ञान छात्रो के सर्वांगीण विकास हेतु उत्प्रेरक का कार्य करता है। डॉ. अजय ने श्रृंखला के विषय को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ पालिसी उपमहाद्वीप के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर करती है, वहीं वर्तमान में भारत अपने राजनैतिक व आर्थिक सम्बन्धों का विस्तार विश्वपटल पर कर रहा है। इस कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप मे ज्योति सिंह ने भाग लिया।  ज्योति सिंह एक प्रतिष्ठित पी आर रणनीतिकार हैं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालो में संस्थान की डीन डॉ. कीर्ति दत्ता, डॉ. आनन्द कुमार राय, डॉ. अजय कुमार भट्ट, राधिका मलहोत्रा, रिपु दमन गौड आदि शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

17 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

17 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

18 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

20 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>