" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

अभिनेता व नेता मनोज तिवारी पहुंचे फिल्म सिटी, फिल्म सिटी प्रतिभाओं के लिए बेहतर विकल्प

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। गुरूवार को भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने ग्रेटर नोएड़ा सैक्टर 21 में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी व जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों व प्राधिकरण अधिकारियों से वार्ता कर जानकारी ली तथा इनके शीघ्र निर्माण के लिए सरकार को प्रतिवद्ध होने की बात दोहराते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सरहाना की। उन्होंने कहा कि जेवर में बनने वाले विश्वस्तरीय हवाई अड्डे से जहां प्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी वहीं सुरक्षित सुविधाओं से भरपूर यह फिल्म सिटी भी एक बेहतर विकल्प व कोने-कोने में छुपी भावनात्मक प्रतिभाओं को समर्पित साबित होगी एवं रोजगार का भी सृजन होगा। हालांकि फिल्म सिटी प्रस्तावित होने के बाद जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी फिल्म निर्माताओं से मुलाकात करने मुम्बई पहुंचे हैं तब से कुछ लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है और विभिन्न प्रकार के तंज कसने लगे हैं लेकिन उन्हें यह पता नहीं है कि अब फिल्म जगत का गैंगों से मुक्त होने का समय आ गया है और जल्द ही फिल्म सिटी बनकर तैयार हो जायेगी। प्राधिकरण जेई श्याम सुंदर ने बताया कि एयरपोर्ट व फिल्म सिटी की सारी सुविधाओं के बारे में मनोज तिवारी को अवगत कराया गया। इस दौरान जेवर एसडीएम रजनीकांत, प्राधिकरण प्रबंधक पीपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक वीके त्यागी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>