" data-ad-slot="">

ग्रामीण प्रतिभा को मिला बड़ा सम्मान,खाम्बी ग्राम के पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच ने भी किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

हरियाणा,3 दिसम्बर। होडल (हरियाणा) के उप मण्डल गाँव भूपगढ में हरियाणा पॉवर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन डा० शिवकुमार स्वर्ण पदक विजेता के संरक्षण में हरियाणा बॉडी लिफ्टिंग एसोसियेशन के त्तवाधान में किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश मुख्य अतिथि जगदीश नायर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार एवम् वर्तमान विधायक होडल विधान सभा और सरपंच बिहारी लाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता विक्रम फौगाट विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योगेश चौधरी, रवि कुमार और शिव कुमार बतौर जज की भूमिका में रहे।प्रतियोगिता में कई जिलों से लगभग 97 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी प्रकार के भार लिफ़्टिंग का आयोजन किया गया। ग्रामीण आँचल में उभरती हुई प्रतिभाओं का प्रदर्शन तो बहुत ही शानदार रहा। प्रतियोगिता में विक्रम फौगाट और कुमार पाल स्ट्राँग मैन घोषित किये गये। सन्जु, मनोज, मवीनखान, संजय, हरिओम, सूबेरावत, नरेश, राहुल, सुनील वैभव, लोकेश और नीरज अलग-अलग फ़ैकल्टी में स्वर्ण पदक विजेता बने। भूपगढ गाँव के सरपंच पं० बिहारी लाल ने और राजेश महलावत ने खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण किये।

ग्रामीण परिवेश की उभरती हुइ प्रतिभाओं में से एक हरिओम शर्मा को इस प्रतियोगिता में 65~70 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई देते हुए उनके ग्राम खाम्बी के पूर्व सरपंच पंडित जगदीश शर्मा और वर्तमान सरपंच पं. हरिदत्त शर्मा ने उन्हें अपनी ओर से 2100 रूपये की नकद धन राशि प्रदान करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं के चहुँमुखी विकास के लिये हम सदैव कृतसंकल्पित हैं। इस मौके पर उनके साथ हैं पंडित धर्मवीर शर्मा और पंडित ओमप्रकाश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन को लेकर लोगों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>