जेवर। जेवर पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को यमुना एक्सप्रेस वे से एक कार में अवैध शराब ले जाते हुए दबोच लिया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को पुलिस यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस ने नोएडा की ओर से आगरा की ओर जाती एक कार देखी। पुलिस को देख कार सवार रोंग साइड मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे। तभी पुलिस ने उनको घेर लिया। अपने को घिरा देख कार सवार दोनों शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर यमुना एक्सप्रेस वे से नीचे उतर कर भाग गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर उनकी काफी तलाश की, लेकिन वह नही मिले। पुलिस ने कार से 494 पव्वे व 96 बोतल अवैध शराब की हरियाणा मार्का बरामद की है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…