" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले पर रिपोर्ट दर्ज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत करीब तीन सप्ताह पूर्व बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दूसरे पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव खेड़ा मौहम्दाबाद निवासी अरविन्द पुत्र चन्द्रपाल का आरोप है कि गत 20 नवम्वर को उसका भतीजा सुमित स्कूल से अपनी बहन को लेकर घर आ रहा था। तभी गांव के ललित व योगेश ने बाईक में टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त ने सुमित व उसकी बहन के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। मौके पर पहंुचे लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया लेकिन आरोप है कि इसी से गुस्साये युवक अगले दिन सुबह अपने परिजनों के साथ सुमित को ढूढ़ते हुए उसके घर में जा घुसे और गाली-गलौच करते हुए उसके पिता शीलेन्द्र व चचेरे भाई जितेन्द्र पर लाठी-डंडे, सरिया आदि से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बीच-बचाव में हरिओम पुत्र सूरजी गम्भीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर अन्य ग्रामीणों को आता देख उक्त सभी धमकी देते हुए फरार हो गये। मामले की पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से हताश पीड़ि़त ने कोर्ट की शरण लेकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ललित, योगेश, जितेन्द्र, चरनसिंह व अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गत 21 नवम्वर में को गांव खेड़ा मौहम्दाबाद गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गये थे। जिनमें जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। घटना में हरिओम पुत्र सुरजी गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष के वीरेन्द्र की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया किया था तथा पहले नामजद अभियुक्तों को गिरफतार कर जेल भेज चुकी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>