" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। पुलिस अपराध नियंत्रण के लिये लगातार सख्त कदम उठा रही है। इस कड़ी में थाना बादलपुर पुलिस ने छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारकर शराब बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सोमवार तड़के एक सूचना के आधार पर थाना बादलपुर पुलिस ने छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारा। वहां पर अवैध रूप से शराब बनाने की एक कंपनी चल रही थी। एसएसपी ने बताया कि मौके से पुलिस ने सुनील और गौरव नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि इनके दो साथी फरार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिलावट करके बनाई गई 180 पेटी अंग्रेजी शराब, शराब ढोने में प्रयोग होने वाली सात गाड़ियां, 40 ड्रम, 294 बोतल भरी हुई शराब, शराब भरने के लिए रखी गई कांच की बोतलें, 20 किलो यूरिया, पानी की मोटर, पानी की टंकी, जनरेटर आदि बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग अवैध रूप से शराब बनाने की कंपनी चलाते हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग यहां पर देश की विभिन्न नामी शराब की कंपनियों के लेबल बनाकर, उसे कांच की बोतल पर चिपका कर, बोतल के अंदर सस्ती शराब भरकर बेचते हैं। उन्होंने बताया कि इनके फरार साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है, कि ये लोग कितने दिनों से यह काम कर रहे थे और इनको किसका संरक्षण प्राप्त था।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>