ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनतापार्टी के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मना रहे हैं, उसी के तहत सती निहालदे मन्दिर के प्रांगण में भाजपा नेता अमित पहलवान ने युवाओं को जागरुक किया, साथ ही युवाओं ने ने 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाने का फैसला किया है। अमित भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा और गरीबों के लिए काम करने के लिए समर्पित कर दिया है इसलिए पार्टी ने फैसला किया है कि उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाए। इसी के साथ सलेमपुर गुर्जर गांव में स्थित एमबीए पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में छात्रों और छात्राओं को जागरूक किया। अमित पहलवान ने छात्रों से संकल्प लिया कि आज से ही सभी अपने आस पास सफाई रखेंगे और पेड़ जरूर लगायेंगे। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध अध्यापक अशोक ने किया। इस मौके पर अमरजीत नियाना,विपिन खेड़ी,रवि बरसात,सेवाराम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…