ग्रेटर नोएडा। संस्था अंतस् की तीसरी काव्य गोष्ठी ग्रेटर नोएडा में संस्था के प्रचार सचिव ओम रायज़ादा के घर सेक्टर पी-थ्री पर आयोजित की गयी, जिसमें कवियों ने कविता पाठ किया। गोष्ठी की अध्यक्षता उर्दू ग़ज़ल की बारीकियों के माहिर श्याम सरन भटनागर “शादाब” ने की। गोष्ठी के मुख्य अतिथि आदेश त्यागी व विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश ‘यती’ ने अपनी शायरी से सभी का दिल जीत लिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शादाब साहेब ने ग़ज़ल की बारीकियों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का संचालन प्रसिद्ध शायरा पूनम माटिया ने बड़े ही शानदार अंदाज़ में किया। इस दौरान अंशु जैन, कामना मिश्रा, हेमंत शर्मा ‘दिल’, विनोद कुमार, दुर्गेश अवस्थी व ओम रायज़ादा ने बहुत सुंदर काव्य पाठ किया। समाजसेवी आलोक सिंह ने एक सुधी श्रोता के रूप में उपस्थित होकर गोष्ठी का आनंद लिया ।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…