" data-ad-slot="">

प्रो कबड्डी यूपी योद्धा टीम ने लगायी छलांग, पहुंची पांचवे पायदान पर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-93वें मैच में यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 38-32 से दी मात

नई दिल्ली। पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, महालुंगे, बालेवाड़ी में खेले गए 93वें मैच में यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 38-32 से हराते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। यूपी के लिए इस जीत के हीरो रहे श्रीकांत जाधव (9 रेड प्वाइंट्स), ऋषांक देवाडिगा (8 रेड प्वाइंट्स) और सुरेन्दर गिल (7 रेड प्वाइंट्स)। वहीं डिफ़ेंस में नीतेश कुमार को भी 3 टैकल प्वाइंट्स मिले। जयपुर की ओर से कप्तान दीपक हुडा ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया और सुपर-10 करते हुए 11 रेड प्वाइंट्स लिए साथ ही 2 टैकल प्वाइंट्स भी मिले।  पहले हाफ़में जयपुर पिंक पैंथर्स ने शुरुआत अच्छी की थी और ये दिलाई थी सुशील गुलिया ने जिन्होंने सुपर रेड करते हुए यूपी योद्धा पर बढ़त बना ली थी। लेकिन यूपी ने भी तुरंत वापसी करी और देखते ही देखते मैच बेहद रोमांचक होने लगा था, यूपी से अगर ऋषांक देवाडिका और श्रीकांत जाधव चल रहे थे तो जयपुर से सुशील और दीपक हुडा भी रंग में थे। एक बात साफ़ थी कि दोनों ही टीमों का रेडिंग डिपार्टमेंट काम रहा था लेकिन डिफ़ेंस कमज़ोर था। पहले हाफ़ ख़त्म होने के ठीक पहले श्रीकांत जाधव ने 3 अंकों की सुपर रेड की और ऋषांक ने दो अंकों की मल्टीपल रेड करते हुए यूपी को जयपुर पर बढ़त दिला दी थी। हाफ़ टाइम तक स्कोर 20-13 से यूपी के पक्ष में था, जयपुर ने पहले हाफट में 12 असफल टैकल किए थे।इस दौरान दीपक हुडा इस सीज़न में अपना 100 रेड प्वाइंट्स भी हासिल कर चुके थे।  दूसरे हाफ़ में भी यूपी लगातार अपनी पकड़ बनाती जा रही थी, हालांकि जयपुर के कप्तान दीपक हुडा भी अपना बेहतरीन देते हुए सुपर-10 भी पूरा कर लिया था, जो इस सीज़न का उनका पांचवां सुपर-10 था। दीपक डिफ़ेंस में भी प्वाइंट्स ला रहे थे लेकिन उन्हें साथ मिलता नहीं दिख रहा था और यही वजह थी कि यूपी अच्छी स्थिति में थी। दूसरे हाफ़ में ऑलआउट करने के बाद यूपी ने 8 अंकों की बढ़त बना ली थी, ऋषांक और श्रीकांत दोनों ही यूपी के लिए अच्छा कर रहे थे और उनका बख़ूबी साथ निभा रहे थे सुरेन्दर गिल। आख़िरी 6 मिनट का समय बचा था और यूपी योद्धा को 12 अंकों की बढ़त थी, यहां से जयपुर के लिए वापसी मुश्किल थी और वही हुआ, जैसे ही व्हिसल बजी यूपी ने 6 अंकों से मैच अपने नाम कर लिया था। वीवो प्रो कबड्डी इतिहास में यूपी योद्धा की जयपुर पिंक पैंथर्स पर ये 5 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि इस सीज़न में ये यूपी की जयपुर पर लगातार दूसरी जीत है।इस जीत के बाद यूपी अब अंक तालिका में 15 मैचों में 47अंकों के साथ 5वें पायदान पर आ गई है, जबकि जयपुर इस हार के बाद 16 मैचों में 42 अंकों के साथ 7वें स्थान पर आ गई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

8 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>