" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दुनिया के नम्बर एक नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मनाया गया जन्मदिन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

गौतमबुद्धनगर कैंप कार्यालय पर 21 किग्रा का केक काटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन

ग्रेटर नोएडा।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से जिला कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में कार्यकर्ताओं के बीच मनाया गया, जिसमें मोदी जी के जन्मदिन पर 21 किलो का केक काटा गया और कार्यकर्ताओं के बीच 169 किलो लड्डू बांटे गए। कार्यक्रम में लोगों के लिए निःशुल्क आंखों की जांच आंखों के चश्मे वह दवाइयां वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद  डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे विशिष्ट अतिथि दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की, संचालन जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी गौतम बुध नगर जय प्रताप सिंह ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69 वें जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ता जनसेवा का कार्य कर रहे हैं जगह-जगह पूरे प्रदेश भर में फल मिठाइयां जरूरतमंदों बच्चों को स्कूलों में पुस्तकें आदि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए फल वितरण आदि और स्वच्छ भारत बनाने के लिए स्वच्छता का अभियान पूरे सप्ताह भर के लिए चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता निष्ठा से लेकर पूरे जनपद में अभियानों को चलाएं और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बाल्यावस्था से ही संघर्षपूर्ण जीवन रहा उन्होंने संघर्ष करते हुए साफ छवि इच्छा शक्ति और समर्पण भाव के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक और संगठन महामंत्री कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे और तीन  बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और आज दोबारा से प्रधानमंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय  एवं  डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के सपनों को साकार करने के लिए  जन-जन की सेवा  आखिरी व्यक्ति तक सरकार की  योजनाओं के माध्यम से सेवा का कार्य कर रहे। हर वर्ग के अंतिम छोर के व्यक्ति को खुशहाल जीवन देने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं देश की राष्ट्रीय अखंडता को मजबूत करते हुए  जम्मू कश्मीर से  धारा 370 को हटाकर एक देश एक निशान के रूप में अखंड भारत बनाने का काम किया है हम सभी उनके जन्मदिवस पर उनकी  दीर्घायु की कामना ईश्वर से करते हैं। ताकि वह इस देश को  मजबूत और आगे बढ़ाने का काम करते रहे जन्मदिन दिवस के कार्यक्रम पर दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर एवं जेवर विधायक माननीय धीरेंद्र सिंह जी पूर्व मंत्री हरीश चंद भाटी जी वरिष्ठ नेता विजेंद्र भाटी जिला अध्यक्ष विजय भाटी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीचंद शर्मा आदि वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने ने भी कार्यकर्ताओं को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री ठाकुर हरीश सिंह जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा धर्मेंद्र भाटी अमित चौधरी सुभाष भाटी अभिषेक शर्मा चंद्रवीर नागर सुशील शर्मा आनंद भाटी सतपाल तालन मुकेश नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य राजा रावल सुनील शर्मा रवि जिंदल लक्ष्मण सिंघल जग भूषण गर्ग दीपक भारद्वाज महेश शर्मा टिंकू भाटी अजीत मुखिया राजीव सिंघल सुनील शर्मा मूलचंद प्रधान बृजेश शर्मा विमल पुंडीर अनु पंडित जितेंद्र भाटी मोनू गूजर विजेंद्र रावल मेघराज भाटी बिना भाटी बिना शुक्ला चंद्रमणि भारद्वाज संजीव शर्मा राम रावत, अमित पहलवान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

7 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>