रबूपुरा। बीती रात यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली जा रही कार अचानक बेकाबू होकर ड़िवाइडर से जा टकराई। जिससे उसमें सवार दोनों लोग घायल हो गये। घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है। जानकारी अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर निवासी राजेश पुत्र नागेन्द्र अपने साथी संजय निवासी विकासपुरी दिल्ली के साथ अपनी सैंट्रो कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा की तरफ से दिल्ली जा रहे थे। बताया जाता है इसी दौरान सोमवार रात करीब 11 बजे जैसे ही जीरो पांइट से 20 किमी0 की दूरी पर निर्माणधीन एटीएस के सामने पहंुची तो अचानक बेकाबू होकर पलट गई। घटना में दोनों घायल हो गये। मौके पर पहंुची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा क्षतिग्रस्त कार को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…