ग्रेटर नोएडा। पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए नॉलेज पार्क स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेन्स(आईआईएफ) में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सौ से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइट सिस्टम एण्ड रुलर डेवलपमेन्ट से सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन प्रो. जे.डी. अग्रवाल, प्रो. अमन अग्रवाल, प्रो. यामिनी अग्रवाल, डॉ. मंजू अग्रवाल और डॉ. के. डी. गुप्ता आईएएसआरडी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुई। इस अवसर पर प्रो. जे.डी. अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध एवं साफ सुथरा रखने के लिए पौधा रोपण करना बहुत जरुरी है, क्योंकि इन्हीं पौधों से हमें शुद्ध एवं साफ हवा मिलती है। उन्होंने कहा कि आगे भी पौधारोपण का कार्यक्रम चलता रहेगा। के. डी. गुप्ता ने बताया कि पौधे हमें फल देने के साथ भविष्य की पीढ़ी को फल और शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, सभी को बढ़चढ़कर पौधारोपण करना चाहिए।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…