" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दादरी क्षेत्र का हुआ समुचित विकास-मा. तेजपाल नागर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा में हुए कार्यों का लेखा-जोखा दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी, विधायक ने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से 3.5 करोड़ रुपये का कार्य हो चुका है, वहीं 1 करोड़ रुपये का कार्य प्रस्तावित है। जिलापंचायत से 26 कोरड़ 2 लाख 27 हजार 890 रुपये के कार्य कराए गए। शाहबेरी मामले में पूछे गए सवाल पर विधायक ने बताया कि सरकार शक्ति के साथ ठोस कारवाई करेगी, खरीदारों ने जो निवेश किया है उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आईआईटी द्वारा निर्माण किए गए बिल्डिंगों की जांच की जा रही है, सरकार अवैध बिल्डरों के खिलाफ कारवाई करेगी। उन्होंने बताया कि दादरी रुपवास बाईपास मार्ग का निर्माण केन्द्रीय कैबिनेट में पास कराकर 4 करोड़ का कार्य कराया। पाली गांव में स्कूल का निर्माण होण्डा सीएस कंपनी के सहयोग से 2 करोड़ का कराया। छपरौला-चिपियाना, गिरधरपुर, कुलेसरा, सूरजपुर, खेड़ाधर्मपुरा आदि कालोनियों में विभिन्न विकास कार्य कराए जो कभी पहले नहीं कराए गए थे। दादरी बड़पुरा पुलिया जीटी रोड़ से दादरी नोएडा रोड़ तक सड़क का पुनरनिर्माण कराया। दादरी रूपबास मार्ग का पुनः निर्माण कार्य 5 करोड़ की लागत से कराया। मुख्यमंत्री की घोषणा से सम्बंधित 5 करोड़ की लागत से विभिन्न कालोनियों मे विकास कार्य कराए गए। जातीय विवाद ग्राम मंगरोली-छपरोली में गुर्जर बनाम चौहान एवं ग्राम अच्छेजा व ग्राम बम्हेटा में गुर्जर बनाम यादव का समझौता कराया। केन्द्रीय सड़क निधि से छपरौला-दुजाना, आकिलपुर, प्यावली ताजपुर-एनटीपीसी तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 24 करोड़ 97 लाख में कराया। 130 मीटर रोड़ पर ग्राम खोदना खुर्द के पास बन रहे डंपिंग ग्राउंड को मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री व सांसद के सहयोग से शिफ्ट कराया।

दादरी को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा, जिसके लिए काम शुरु हो गया है। चिटैहरा में एक स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसके लिए शासन से पैसा आ गया है।

दादरी में पिछड़े वर्ग के बच्चों को पढ़ने के लिए पब्लिक लाइब्रेरी बनाया जा रहा है जिसके लिए एनटीपीसी 50 लाख का सहयोग कर रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>