-उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड से कुल 222 स्कूलों से प्रतिभागी लेगें हिस्सा
ग्रेटर नोएडा। रयान इंटरनेशनल स्कूल में 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सीबीएसई नार्थ जोन-एक स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिगिता में उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग़ज़ियाबाद, सहारनपुर, शामली, जेवर और उत्तराखंड के कुल 222 स्कूल ने अपना पंजीकरण कराया है। अभी तक कुल 185 स्कूलों ने अपनी सहभागिता की पुष्टि कर दी है। इस प्रतियोगिता में कुल 1200 छात्र-छात्राएं भाग लेगे। स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं अलग-अलग श्रेणी में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में बाहर से आए स्कूल के छात्र छात्राएं रायन स्कूल ग्रेटर नोएडा में ही रहेंगे। 29 सितम्बर को सभी छात्र छात्राओं का रयान स्कूल में पंजीकरण किया जाएगा। वहीं 30 से 2 अक्टूबर तक इस प्रतियोगिता के सभी खेलो का आयोजन मलकपुर स्थित स्केटिंग कोर्ट पर किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओ में इन-लाइन व स्क्वाड की 300 मीटर,500 मीटर और 1000 मीटर की अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 कटेगरी की होगी। इन सभी प्रतियोगिताओ का आयोजन निर्धारित समय अनुसार ही किया जाएगा, जिसकी पूर्व सूचना सभी स्कूलों को दे दी गयी है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…