ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाऊंडेशन तथा ऑल इंडिया वुमेन कान्फ्रेंस ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन साकी पुर गांव के एन एस इंटर कॉलेज में किया। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिवर्ष 10 सितम्बर के दिन यह दिवस मनाया जाता है। संस्था की अध्यक्ष डॉ उपासना सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के विकास शील दौर में यह समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जहां छोटी छोटी बातों से निराश होकर लोग ऐसा भयानक कदम उठा लेते हैं। आत्महत्या करना आखिरी विकल्प नहीं होता। जिंदगी में हर समस्या का समाधान है। अपने आप को ऐसी नकारात्मक विचारों से दूर रखें और तनाव से दूर रहे। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने से विद्यार्थियों व आम जन के बीच जागरूकता आती है। इस अवसर पर गलगोटिया कॉलेज के छात्र छात्राओं ने इस विषय पर अनेक शिक्षा प्रद नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी। बडी संख्या में छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य रचना भाटी तथा डॉ. ताषा सिंह ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय योगदान दिया। संस्था की ओर से पल्लवी,सुमित, अभिषेक तथा पंकज ने व्यवस्था प्रबंधन सफलता पूर्वक किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…