ग्रेटर नोएडा। रामईश संस्थान, ग्रेटर नोएडा में “विश्व फ़ार्मासिस्ट दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा रोटरी क्लब के सौजन्य से संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के छात्रों के लिए रोटरी क्लब की डा. तेजिंदर सिंह द्वारा “थालेसेमिया- अनुवांशिक रक्त रोग” विषय पर व्याख्यान भी पर दिया, जिसमें छात्रों को थालेसेमिया से अवगत कराते हुए रक्तदान की महत्वता समझाई गयी। संस्थान के छात्रों सहित शिक्षकों ने भी रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। क्लब की पूर्व अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने बताया आज के कैम्प में 65 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान कैम्प में 90 विद्यार्थी व कॉलेज स्टाप ने रजिस्ट्रेशन कराये 25 सदस्य कम हिमोगलोबिन , बीपी या अन्य किसी कारणवश रक्त दान नहीं कर सके। रक्तदान महा दान है स्वस्थ लोगो का नैतिक फर्ज है कि बिना किसी स्वार्थ के मानव की भलाई करें. अगर हमारे रक्त से किसी की जान बच सकती है तो हमे गर्व होना चाहिए कि हमने नेक काम किया है और अब तो विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली कि एक जने का दिया गया खून तीन जिंदगियां भी बचा सकता है। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डा. जैनेन्द्र जैन, डा. संदीप बंसल, डा. पल्लवी राय सहित अन्य शिक्षक एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष के. के. शर्मा, प्रीति, सौरभ बंसल,कपिल गुप्ता ,महेंद्र पाल सिंह, शिवकुमार आर्य, विनोद कसाना, मुकुल गोयल,शैलेष वार्ष्णेय, विनय गुप्ता, आदि रोटेरियन उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…