" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

समसारा विद्यालय एन.टी.एस.इ. की परीक्षा के लिए बच्चों को किया जागरूकता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। समसारा विद्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है और किस तरह इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बच्चे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते है, बस आवश्यकता है सही समय पर सही निर्णय लेने की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था विद्यार्थियों को एनटीएसइ परीक्षा की उपयोगिता के बारे में बताना कि किस प्रकार विद्यार्थियों के लिए आने वाले समय में यह उपयोगी है और वो किस तरह इसका लाभ उठा सकते हैं।  इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता सोमुद्रा बागची जो कि शारदा विवि में उप निदेशक कौशल विभाग के पद पर कार्यरत हैं। इनके साथ ही धीरज शर्मा जो कि शारदा यूनिवर्सिटी में ही निदेशक कौशल विभाग के पद पर  कार्य कर रहे हैं ने अपने विचारों से छात्रों को अवगत कराया। बागची ने परीक्षा से जुडी विशेष जानकारियों से विद्यार्थियों को जागरूक भी किया। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्नों को पूछा और बागची  ने उनका बखूबी से उत्तर भी दिया और उनके सभी संशयों का बड़ी ही कुशलता से समाधान किया गया।  स्कूल की प्रधानाचार्या कैप्टन प्रवीन  रॉय ने इस तरह की कार्यशालाओं को विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए उपयोगी बताया और सोमुद्रा बागची और धीरज शर्मा को धन्यवाद भी किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

7 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>