" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल मे प्री प्राइमरी खेल गेमबोल का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शहर के ईटा-दो सेक्टर स्थित ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल प्री प्राइमरी  खेल वार्षिकोत्सव “गैम्बल” का आयोजन किया गया, खेल वार्षिकोत्सव में शहर के अलग-अलग स्कूलों के  लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। प्री प्राइमरी वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में 2.0 से 5.5 वर्ष के बच्चों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया। खेल प्रतियोगिता में बैलेंससिंग बॉल,  मूविंग हुपला, क्विडिच रेस, सुपर निंजा, दौड़ व कई अन्य खेलों का आयोजन किया गया।

कॉर्नरस्टोन के विशेष प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्रैड्स इंटरनैशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बासु रॉय ने कहा कि खेल से हमारी दिनचर्या का ढांचा बेहतर होता है। हर व्यक्ति के जीवन में खेल का एक अलग महत्व होता है,  और खेलों को उन्होंने सभी रोगों के लिए रामबाण औषधि बताया। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर रोया सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को खेल-प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रैड्स  स्कूल को विजेता घोषित किया गया। परन्तु, अतिथि देवो भव की परम्परा एवम् खेल भावना को कायम रखते हुए, विजेता के पदक अन्य स्कूलों को दिए गये। सबसे अधिक पदक जीतने पर स्माइलिंग इंटेलिजेंस स्कूल को उप विजेता ट्राफी मिला। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>