ग्रेटर नोएडा,22 अगस्त। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से शहर के बीटा-1 की सिग्मा सोसाइटी में पौधारोपण किया गया। इस दौरान आम, अमरूद, , नीम, जामुन, अशोक, अर्जुन आदि के अनेक पौधे रोपे गए। एनजीओ जनजीवन अधिकार चैरिटेबल और इनरव्हील क्लब ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने भी इस कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में बीकॉम विभाग की डीन डॉ. विभा सिंह ने कहा कि पौधे लगाने के बारे लोगों का खुद जागरूक होना वातावरण और समाज के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास और मानवीय सुविधाओं के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा जा रहा है। जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा। इस लिए नौजवानों का इस तरह के प्रयास के लिए आगे आना बहुत जरूरी है। दूसरी तरफ इनरव्हील क्लब ऑफ ग्रीन की प्रमुख मंजू गुप्ता ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। कहा कि मानव जीवन को जीवंत रखने के लिए वृक्षों का होना अति महत्त्व पूर्ण है। यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन असंभव हो जाएगा। एनजीओ जनजीवन अधिकार चैरिटेबल के अध्यक्ष पुल्कित जैन ने पौधरोपण को लेकर कहा कि आज हरे पेड़ों के कटान से धरती की हरियाली नष्ट होती जा रही है। यही हरे पेड़ हमें जीवन दायनी शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। हमारा उत्तरदायित्व है कि सब धरती माँ का पौधरोपण कर शृंगार करें। इस मौके पर रेखा देवी, डॉ श्रुति उनियाल जैन, आजाद सिंह, संतोष कुमार, हिमांशु तोमर, मोनिका आनंद, कुलदीप सिंह, अर्चना निगम, और आभा मित्तल सहित अनेक लोगों ने पौधे लगाने में सहयोग किया।






