" data-ad-slot="">

आईआईएमटी छात्रों के साथ इनोवेशन करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,9 अक्टूबर। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ ग्रुप ने शुक्रवार को लॉकडाउन में और लॉकडाउन खत्म होने के बाद छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने के लिए शुक्रवार को छह शिक्षकों को पुरस्कार स्वरुप कुछ राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईआईएटी कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ऑन लाईन क्लासेज कराने और इसकी पहुंच को हर तरह के आर्थिक-सामाजिक पृष्ठभूमि वाले छात्रों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों ने हर तरह के इनोवेटिव तरीकों को ढूंढ़ लिया ताकि हर बच्चे तक कॉलेज की पहुंच सुनिश्चित हो सके। इस कार्यक्रम में आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट से डॉ. विभा सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतीक द्विदी, असिस्टेंट प्रोफेसर भाद्वाज, असिस्टेंट प्रोफेसर अशोक कुमार, आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ से असिस्टेंट प्रोफेसर कौशकी राय, और डॉ. धीरेंद्र सिंह सहित छह शिक्षकों को चेक और प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान शिक्षकों ने भी अपने विचार सभी के सामने रखे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान बच्चों के अंदर अपने भविष्य को लेकर एक डर पैदा हो गया। इसके कारण कई बच्चे अवसाद में चले गए। हम लोगों ने उस दौरान उनकी और परिवार की काउंसलिंग कर बच्चों को रचनात्मक और सकारात्मक काम में लगाया। इस मौके पर डॉयरेक्टर डॉ राहुल गोयल, डॉयरेक्टर डॉ. मल्लिकाअर्जुन, डॉयरेक्टर डॉ. गौरव सिन्हा, एचआर हेड अजय पुरी और डॉयरेक्टर प्रो. उमेश कुमार, डिप्टी डायरेक्टर डॉ संजय पचोरी, डॉ. अनिल निगम और हेड एडमिशन प्लानिंग एस.एन. मिश्रा सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>